Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम जमानिया के बूढ़ाडीह ग्राम पंचायत में संपन्न

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम जमानिया के बूढ़ाडीह ग्राम पंचायत में संपन्न

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को को जमानिया विकास खंड अंतर्गत बूढ़ाडीह ग्राम पंचायत में पहुंची।
इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया। ग्राम पंचायत बड़ेसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से
लाभान्वित किया गया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म को भी दिखाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह रही। उक्त अवसर पर डे-अफसर ने ग्रामीणों समेत कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश गुप्ता जिला कार्य समिति अध्यक्ष सतोष पांडे,संजीत यादव आईटी सेल
मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता,नगर अवधेश सिंह जमानिया दक्षिणी ,विद्यालय परिवार,गिरीश कुमार सहायक अध्यापक,अमित प्रजापति,अंजुलता देवी सीक्षामित्र,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिकेश यादव ,ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार समेत, ढेरो संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !