Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविद्युत विभाग द्वारा आयोजित किया गया ओटीएस कैम्प

विद्युत विभाग द्वारा आयोजित किया गया ओटीएस कैम्प

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित पानी टंकी में गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा आयोजित ओटीएस कैम्प में बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ओटीएस कैम्प में सुबह से ही काफी भीड़ रही। जिसमें 35 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना ओटीएस करते हुए 6 लाख 4 हजार रुपये जमा किये तथा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करते हुए 4 मीटर भी लगाया गया।

विद्युत उपखण्ड अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह योजना 31 दिसम्बर तक चलेगा। ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इसका लाभ लेकर अपना बकाया विद्युत बिल जमा कर ले तथा विद्युत सम्बधित कोई भी दिक्कत को दूर करा सकते है। उक्त मौके पर अवर अभियन्ता इन्द्रजीत कुमार, लाइन मैन मुन्ना, हीरा गुप्ता, गोपाल चौबे, बन्टी तिवारी, अशोक पाल, रितेश, रविन्द्र यादव, संजीव खरवार, अखिलेश मौर्या, राय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !