क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर पुलिस फोर्स ने किया रुटमार्च।
सुहवल – ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बीते रात को पुलिस फोर्स संग दो अलग अलग थाना क्षेत्रों सुहवल व रेवतीपुर में विभिन्न जगहों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में जहाँ सदैव तत्पर है।

पैदल गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाने के काम कर रहे है, एस पी आर ए ने बताया कि पुलिस के द्वारा जनता की सुरक्षा व अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के क्रम में बीती रात पुलिस बल के साथ मार्गो व बाजारों में पैदल गस्त कर जनता को सुरक्षा व भय मुक्त माहौल देने की कावयद की जा रही है।
इस अवसर पर सुहवल थानाध्यक्ष संतोष राय, रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी,पुष्पेश चंद दूबे, अलका वर्मा, गरिमा निर्मल,बाबू चंद, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।

