Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदमां सरस्वती शिक्षा निकेतन के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मां सरस्वती शिक्षा निकेतन के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जमानिया। क्षेत्र के जीवपुर गांव स्थित ‚खेल के मैदान में बाल दिवस के अवसर पर मां सरस्वती शिक्षा निकेतन के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में छात्र–छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने फीता काट कर किया। जिसके बाद आयोजित प्रतियोगिता में छात्र–छात्राओं ने उन्दा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के खेल का आयोजन समय समय पर होना चाहिए।

 

विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में कक्षावार सत्यम‚ अमित‚ शिवम्‚ काजल‚ आर्यन‚ अंजली‚ अभिषेक‚ पूजा कुमारी‚ सूरज यादव‚ आंचल‚ तौकीर‚ ममता कुमारी‚ विकास निषाद‚ आस्मिन‚ निधि कुमारी‚ रोहित प्रीति कुमारी‚ प्रमोद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। भाला फेंक में जितेश यादव‚ आलोक यादव‚ खुशबू कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में  कक्षा 4‚ 5‚8‚9 रहे विजई। कार्यक्रम के आखिर में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर सहायक अध्यापक सुनील कुमार‚ बीड़ीसी ब्रह्मानंद कुशवाहा, पूर्व बीड़ीसी विशाल मौर्य, विकास यादव, श्रवण यादव, उपेंद्र यादव, विश्वामित्र सिंह, विवेक यादव आदि लोग सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !