गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव से तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी सोमवार को क्षेत्र के टउवां गांव के बाहर धान के खेत में घायल अवस्था में मिली।

किशोरी के गले पर किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। लहूलुहान हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही एसपी समेत एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी महिला अस्पताल में पहुंचे जहां किशोरी का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। वही
ग्रामीणों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने मार कर किशोरी को धान के खेत में फेंका था जहां वह कराह रही थी। उसे रास्ते से होकर गुजर रहे कुछ लोगों ने जब घायल किशोरी की कराह सुनी तो वह रुक गए और किशोरी की हालत देखने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ओमवीर सिंह समेत सदर एसडीएम, सीओ सिटी व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद किशोरी की हालत गंभीर बताई।

