Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइमजिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोअभियुक्तों को किया जिला बदर

जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोअभियुक्तों को किया जिला बदर

जमानिया। क्षेत्र के दो अभियुक्तों को अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के संबंध में पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए जिला बदर करने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हरपुर निवासी बृजेश यादव मारपीट, बलावा सहीत अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। वही नगर के कसाई मुहल्ला निवासी अतिउर्ररहमान गोवध में लिप्त है। जिस कारण से अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गुंडों की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने 6 माह की अवधि के लिए दोनो अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया की अब तक कोतवाली क्षेत्र के कुल तीन लोगो पर जिला बदर कि कार्रवाई की गई है। बताया कि क्षेत्र में गो-तस्करी, गो- वध, महिला संबंधित अपराध से संबंधित लोगो की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। जल्द करवाई होने की उम्मीद है। बताया की क्षेत्र में अपराध में लिप्त अपराधियो को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियो में भय व्याप्त है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !