Sunday, September 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाहादसा:ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

हादसा:ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बिन्द मोड के पास बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रक की चपेट में आते आते एक मोटरसाईकिल सवार बाल बाल बच गया। युवक को गंभीर चोटे आई। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मिर्चा निवासी लाल बहादुर(22) मोटर साइकिल सवार कालनपुर से अपनी बहन को मिर्चा गांव छोड़ कर वापस जमानिया नगर स्थित बैंक जा रहा था। इसी बीच बिन्द मोड़ के पास गाजीपुर से सैय्यदराजा की ओर जा रही ट्रक में मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया और सड़क पर गिर गया। आस पास के लोगों ने ट्रक को रोकवा कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। वही ट्रक को खड़ा कर कर ड्राईवर को थाने में बैठा कर पुछताछ में जुट गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बिन्द मोड़ की ओर से मोटरसाइकिल सवार जमानिया की ओर आ रहा था। ट्रक के साथ टक्कर हुई है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। ट्रक के चालक से पुछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !