Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओ व महिलाओं को किया जागरूक

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओ व महिलाओं को किया जागरूक

जमानिया। मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को क्षेत्र के रामकली महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने‚ छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने‚ मतदान करने आदि को लेकर जागरूक किया गया।

 


कार्यक्रम कि शुरुआत उपजिलाधिकारी डा,हर्षिता तिवारी‚ तहसीलदार देवेन्द्र कुमार‚ खंड विकास अधिकारी यशवंत राव आदि ने एक एक कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर किया गया व सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम डा, हर्षिता तिवारी ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में 01 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्रा अपना नाम फार्म 6 भर कर वोटर लिस्ट में जुड़वा ले। और आपको किसी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन करें और जांचोपरांत आपका नाम सूची में शामिल हो जाएगा। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र का सही अर्थ मतदान में सहभागिता से होता है। जनता के हाथ यह ऐसा हथियार है, जिससे वह अपनी बात मनवा सकती है। क्षेत्र के विकास के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचंद सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते है।

ज्यादा से ज्यादा मतदान करके हम अपने क्षेत्र की भी खास पहचान बना सकते हैं ।और अपनी बातों को रख भी सकते हैं। बीडीओ यशवंत राव ने कहा कि तमाम मतदाता वोट नहीं करते हैं, फिर पांच साल तक समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने मतदान को प्रेरित करने वाले नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान पीजी कॉलेज का ब्रांड एम्बेसडर शालू यादव को बनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कंचन देवी‚ सुलीन कुमार‚ प्राचार्य डॉ, ज्योत्स्ना पांडेय, अभय कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह, चंदा यादव, रामाशीष सिंह, डॉ देवेन्द्र पाल‚ सुमन यादव‚ सत्येन्द्र कुमार‚ फरजाना खातून‚ निशा सिंह‚ खुशबू सिंह‚ मोनिका गुप्ता‚ विद्‍या‚ माधूरी‚ नूरसमा‚ ज्योति भारती‚ चांदनी यादव‚ रोशनी‚ नेहा‚ सुमित्रा आदि सहित पीजी कॉलेज की छात्रा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !