Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया विकास खंड का मुख्य विकास अधिकारी ने किया वार्षिक निरीक्षण

जमानिया विकास खंड का मुख्य विकास अधिकारी ने किया वार्षिक निरीक्षण

जमानिया। विकासखंड का मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने एक एक कर कार्यालयों की पत्रावली का अवलोकन किया और कार्यप्रणाली की जांच कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बता दे की अचानक ब्लाक पर सीडीओ के पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।
वही खंड विकास अधिकारी यशवंत राव ने बताया कि सामान्य वार्षिक निरीक्षण है। जिसमें कार्यालयों की पत्रावली सहित साफ–सफाई आदि का जांच की जा जाती है। इस दौरान आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह, मनरेगा आदि कार्यों की समीक्षा की गई है। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शासन से प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल प्रभाव से किया जाए । कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !