Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतहसील प्रशासन के कार्य प्रणाली से परेशान पुरा परिवार बैठा धरने पर

तहसील प्रशासन के कार्य प्रणाली से परेशान पुरा परिवार बैठा धरने पर

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम सभा लहुआर गांव निवासी का एक पूरा परिवार तहसील प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन पर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर बैठ गया।

बता दे की रामलीला मंच पर धरना पर बैठे पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षीगण द्वारा हमारे घर के मुख्य रास्ते पर आने जाने को लेकर आये दिन विवाद किया जा रहा था। जिससे परेशान हो कर हम लोगो को न्यायालय कि शरण लेनी पड़ी । वही जिस कारण नाराज हुए विपक्षीगण ने मुकदमे के तीन माह बाद जब उन लोगों को मुकदमे कि जानकारी हुई तो मुख्य रास्ते में लगे दरवाजे में ताला लगा दिया गया। जिसके बाद से परिवार को आने-जाने में काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उनके पास दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है। जिस कारण से धरना प्रदर्शन पर बैठे है। बताया कि जब तक मुख्य रास्ता नहीं खुलेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना पर बैठे परिवार के पास तहसील एवं पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे और धरना प्रदर्शन समाप्त करने सहित समस्या का निस्तारण करने के लिए समय मांगने लगे। जिस पर जगनरायन ने कहा कि समय पूरा लें लेकिन समस्या का निस्तारण होना चाहिए और एक दिन के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यदि रास्ते में बंद ताला नहीं खुला तो पुनः परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !