Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइममूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बात विवाद को लेकर एक युवक को...

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बात विवाद को लेकर एक युवक को मनबढ़ युवकों ने पीटा

जमानिया (गाजीपुर) नगर के कस्बा बाजार स्थित बलुआ घाट के पास गुरूवार की सुबह एक युवक को कुछ लोगों ने जम कर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया और स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

जानकारी के अनुसार नगर के कस्बा बजार निवासी किशन कुमार तिवारी (22) ने बताया कि बुधवार की रात मूर्ति विर्जन के दौरान नगर के ही कुछ लोगों के साथ बात विवाद हुआ था। वही स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर विवाद को समाप्त किया गया। लेकिन विवाद से नाराज आधा दर्जन से अधिक लोग गुरूवार की सुबह मेरे घर पहुंचे। मैं सुबह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। की अचानक कुछ लोग मुझे खिच कर मारने पीटने लगे। आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद घटना लिखित सूचना मेरे द्वारा कोतवाली में दी गई है। इस संबंध में इंस्पैक्टर क्राइम दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जिसमें एक नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के विरूद्ध शिकायत की है। जांच की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !