Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के भतीजे का नेशनल वॉलीबॉल गेम में हुआ...

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के भतीजे का नेशनल वॉलीबॉल गेम में हुआ चयन क्षेत्र में खुशी की लहर

गाजीपुर । अपने हिम्मत व हौसले के बल पर बहुचर्चित ग्राम सेवराई के लाल ने अण्डर-17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में अपना दबदबा कायम रखकर जगह बना लिया और अपने जनपद का नाम रोशन कर दिया। अपने लाल के चयन से ग्रामवासी ही नहीं पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है।

बता दे की सेवराई तहसील के ग्राम सेवराई निवासी व जमानियाँ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के भतीजे निखिल सिंह पुत्र कमलेश सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अण्डर 17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में जगह बनाया है । जम्मू कश्मीर प्रान्त में 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक नेशनल गेम होना निश्चित किया गया है। वही 27 अक्टूबर को निखिल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होगे।
बताया जा रहा है की निखिल का बचपन से ही वॉलीबॉल खेल की तरफ रुझान था। उनके इस तन्मयता को देखते हुए परिजनों ने उत्साहित करते हुए पूरे निष्ठा और लगन से खेलने की प्रेरणा दी। वही परिजनों का सहयोग मिलते ही निखिल के हौसले और बुलन्द हो गये और अपने प्रतिभा और विश्वास के बल पर जनपद में चयन हुआ और वाराणसी मण्डल में अपना जगह बना लिया। इसके बाद निखिल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और वह उत्तरोत्तर आगे बढ़ता रहा। वाराणसी मण्डल के बाद लखनऊ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए गोरखपुर मण्डल के देवरिया स्पोर्ट्स कालेज में अपना जगह बना लिया। जहाँ खिलाडियों के सुविधा व भोजन का प्रबन्ध सरकार स्वयं करती है। कालेज में कड़ी मेहनत के बल पर डेढ़ साल बाद नेशनल वॉलीबॉल गेम के लिए चयनित होकर परिजनों सहित जनपदवासियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया। नेशनल वॉलीबॉल गेम में बेहतर प्रदर्शन के बाद देश व विदेश में भी खेलने का मौका निखिल को मिलेगा। नेशनल वॉलीबॉल गेम में चयन की सूचना मिलते ही स्वजनों के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री व जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपने माटी के लाल निखिल को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर ईमानदारीपूर्वक प्रयासरत रहने पर सफलता अवश्य मिलती है। खेल से ही खिलाड़ी की पहचान होती है। बेहतर खिलाड़ी अपने जनपद का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित करता है। उन्होंने निखिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !