नंदगंज में गहना दोगुना करने की ठगी करने वाली तीन शातिर महिलाएं हुई गिरफ्तार, गयी जेल।
नंदगंज / गाजीपुर-: स्थानीय थाना क्षेत्र के कई गांवों में कुछ शातिर औरतें घूम घूमकर पहले पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन देने तथा गहने को दोगुना करने आदि का लालच देकर करीब दो दर्जन महिलाओं से उनके अनेकों गहने लेकर रफू चक्कर होने वाली तीन महिलाओं को कुछ युवकों के निशानदेही पर पुलिस की गिरफ्त में आ गयी।

उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने अपने हमराहियों के साथ कई गांवों की महिलाओं से ठगी करके ले गये कुछ गहने तथा पुराने बर्तनों सहित शुक्रवार को पहाड़पुर के पास से गिरफ्तार करने में सफल हो गये । गिरफ्तार तीनों महिलाओं को ठगी करने के तहत धारा 419/ 420/ 41/411 के अन्तर्गत जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार ठगी करने वाली महिलाएं अपने लाव लश्कर करण्डा थाना के चोचकपुर में डेरा डालकर गांव गांव जाकर महिलाओं से पुराने बर्तन की जगह अगले दिन नये बर्तन देकर पहले विश्वास बनाती थी। विश्वास और प्रगाढ़ करने के लिये उनके छोटे गहने को अगले दिन दोगुना करके भी दे देती थी।

महिला को पूर्ण विश्वास हो जाने पर कहती थी कि और कुछ गहने दोगुना करना हो तो ले आओ, हो जायेगा। इस प्रकार महिलाएं लालच में आकर अपने पहने हुए तथा बक्शे में रखे गहने लाकर दे देती थी। इस प्रकार तीन चार दिन बेलसड़ी, बेलासी, धरवां , श्रीगंज,एवं रामपुरबन्तरा,आदि गांवों में लगातार तीन दिन तक एकही घर में विश्वास के साथ लालच देकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को शिकार बनाकर अपने डेरा डंडा सहित रफू चक्कर हो गयी।
अगले दिन सायं चार बजे तक उन शातिर महिलाओं का पता नहीं चला तो गहना देने वाली महिलाओं में खलबली मच गयी और रोने पीटने लगी। घर के पुरुष चारों तरफ ढूढ़े लेकिन पता नहीं चला। ये शातिर महिलाएं चोचकपुर से भी डेरा डंडा सहित गायब थी। नसीरपुर गांव के एक बीएसएफ सिपाही राकेश, पिन्टू, धरवां के श्रवण , श्याम नारायण आदि युवकों ने क्षेत्र में अथक दौड़धूप करके इन शातिर महिलाओं के दूसरे नये ठिकाने का पता करके पुलिस को सूचित कर दिया।
इसी बीच धरवां गांव निवासी संगीता कुशवाहा पत्नी श्रवण कुशवाहा ने 21 सितम्बर को नंदगंज थाना में ठगी करने वाली तीन महिलाओं के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि 19 सितम्बर को तीन महिलाएं हमारे घर आकर लालच व ठगी करके हमारा सोने की चेन, कनफूल तथा अंगुठी आदि गहनों के साथ आसपास की अन्य महिलाओं के भी आभूषण लेकर भाग गयी है।
पुलिस इन शातिर महिलाओं को खोज ही रही थी कि युवकों द्वारा जानकारी मिलते ही शुक्रवार को सुबह पहाड़पुर में उनकी सामान सहित तीन महिलाओं को पकड़ कर थाना ले आयी। शुक्रवार को पहाड़पुर गिरफ्तार तीनों महिलाओं को पूछताछ करके ठगी करने के आरोप में धारा 419/ 420/ 41/411 के अन्तर्गत जेल भेज दिया गया।
इधर ठगी करने वाली शातिर तीनों महिलाओं के पकड़े जाने की जानकारी होते ही सभी गांवों की ठगी के शिकार दो दर्जन महिलाएं थाना पहुंच गयी। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने अपना नाम व पता बताया। इसमें रेखा मलार 35 वर्ष पत्नी जनार्दन मलार, कामिनी 19 वर्ष पुत्री कमलेश मलार तथा राधना 21वर्ष पत्नी सूरज राम ।
ये सभी गांव मैहर,थाना मैहर,जिला सतना, मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पुलिस तीनों को धारा 419/ 420/ 41/411 के तहत जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इन गिरफ्तार महिलाओं के पास से सोने चांदी के कुछ गहने तथा पुराने बर्तन भी मिले हैं। विधिक कार्यवाही के बाद तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

