चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
गाज़ीपुर- स्थानीय थाना सुहवल पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को सोनवल रेलवे क्रासिंग के समीप चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनवल रेलवे क्रासिंग के पास थाना सुहवल उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र स्व0 इकबाल खान निवासी ग्राम सोनवल थाना सुहव उम्र करीब 48 वर्ष को चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रो काला व स्लेटी रं जो थानाक्षेत्र बिरनो से चोरी करके फर्जी नम्बर प्लेट UP 60K 9446 के संग गिरफ्तार किया गया।
वहीं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभ्युक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 74/2023 धारा 411,420,465 के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

