Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदमलसा स्थित हरिद्वार स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मुकाबले...

मलसा स्थित हरिद्वार स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मुकाबले में एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर की टीम बनी विजेता।

मलसा स्थित हरिद्वार स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मुकाबले में एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर की टीम बनी विजेता।

ज़मानिया / गाज़ीपुर – : स्थानीय क्षेत्र के श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा स्थित हरिद्वार स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपदीय (शिक्षा) युवक द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया।

फ़ोटो -: श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा स्थित हरिद्वार स्टेडियम में  जनपदीय (शिक्षा) युवक द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में  विजेता एवं उपविजेता टीम के समस्त खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव।

जनपदीय (शिक्षा) युवक द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर और बारा इंटर कॉलेज बारा के बीच खेला गया, जिसमें एसकेबीएम इंटर कॉलेज की टीम 0-3 से विजई हुई।

वहीं समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव भगीरथपुर द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम के समस्त खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

फ़ोटो :- श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा में जनपदीय (शिक्षा) युवक द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद सिंह।

जिस दौरान विद्यालय के अध्यापक  विजय शंकर राय , सतीश राय, सच्चिदानंद दुबे ,सुमित कुमार राय, अखंड प्रताप राय, सत्य प्रकाश यादव ,भीम सिंह यादव ,अनुराग सिंह एवं जनपद के समस्त विद्यालयों से अध्यापक क्रीड़ा अध्यापक एवं प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !