जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव कि लड़की के साथ छेड़छाड़ और फफ्ती कसना गांव के दो युवकों को बहुत ही महंगा पड़ा। पुलिस ने भाई कि लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच सुरु कर दी।

तहरीर के अनुसार एक गांव कि लड़की विद्यालय पढ़ने या अपने घर से बाहर निकलती है तो गांव के ही दो युवक उसे तंग करते है‚ फफ्तीया कसते है‚ उसका पीछा करते है। यह घटना कई दिनों से चल रही थी। जब लडकी से यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पूरी जानकारी अपने भाई को दी। जिस पर भाई ने कोतवाली में गांव के दोनों युवकों के विरुद्ध छेड़खानी सहित गाली गलौज करने की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर दो युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

