Tuesday, September 1, 2026
Homeसम्मानगंगा में डूब रहे दो युवकों को बचाने वाले युवक को ...

गंगा में डूब रहे दो युवकों को बचाने वाले युवक को प्रशस्‍ति‚पत्र व अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

जमानिया(गाजीपुर)कोतवाली क्षेत्र चक्का बांध गांव स्थित गंगा में डूब रहे दो युवकों को अपनी जान पर खेल कर बचाने वाले युवक को शनिवार कि दोपहर तहसील सभागार में प्रशस्‍ति‚पत्र व अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।

बतादे कि सावन के आखिरी सोमवार 28 अगस्त को चक्का बांध गांव स्थित गंगा नदी में सुबह स्नान करने आये तीन लोग डूबने लगे। पास ही में स्नान कर रहे युवक कमलेश बिंद की नजर डूब रहे युवकों पर पडी। जिसके बाद उसने अथक बहादुरी का परिचय देते हुए एक एक कर दो युवको को बचा लिया। जबकि एक युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। जिस पर तहसील प्रशासन की ओर से गंगा नदी में डूब रहे दो युवकों को बचाने के लिए कमलेश बिन्द को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही युवक को मुख्य राजस्व अधिकारी आशीष मिश्रा‚ एसडीएम हर्षिता तिवारी‚ तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने अंगवस्त्र‚ प्रशिस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत अरुण कुमार पाण्डेय‚ अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने भी उपहार स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रदान की। युवक कमलेश बिन्द का कहना है कि सभी को मुसीबत में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने तहसील सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस संबंध में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि युवक कमलेश निवासी चक्काबांध का नाम वीरता संबंधित कार्यों के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !