Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइममहिला सफाईकर्मी के कमरे में 28 वर्षीय युवक की संधिग्ध परिस्थितियों में...

महिला सफाईकर्मी के कमरे में 28 वर्षीय युवक की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत।

महिला सफाईकर्मी के कमरे में 28 वर्षीय युवक की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत।

गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में महिला सफाईकर्मी के घर के कमरे में रविवार को 28 वर्षीय युवक का शव पाया गया वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फ़ोटो -: युवक की हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव मे केसरी देवी पत्‍नी अरविंद राम के घर के कमरे में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक मनीष कुमार सिंह निवासी  थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव का शव पाया गया जिसको लेकर गाँव में तरह तरह बातें की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने युवक से तंग आकर  उसकी मारकर हत्या कर दी।

रविवार की सुबह युवक का शव महिला के के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। मृत युवक मनीष कुमार सिंह बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव का निवासी था और बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया। हत्यारोपी महिला केसरी देवी पत्‍नी अरविंद राम मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है। हत्या के जूर्म में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वह दो बच्चे है तथा पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही बताया गया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि मृतक उसे परेशान करता रहता था और मना करने पर भी नहीं मानता था। उसके द्वारा महिला को परेशान करने का मामला थाने तक भी पहुंचा था जिसमें पूर्व में दोनों पक्षों में पंचायत भी हो चुकी थी। इसके बाद भी वह जबरन महिला के घर आकर परेशान और लड़ाई करता था। उससे तंग आकर महिला ने चाकू मारकर रात में उसकी हत्या कर दी।

घटना के सम्बन्ध में पता चला कि शनिवार की रात आरोपी महिला के दोनों बच्चे  गांव के पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे और महिला अपने इस घर में अकेली मौजूद थी। रात में किसी वक्त मनीष भी उसके घर आ धमका। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके पेट और चेहरे पर धारदार हथियार से  वार के निशान पाये गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, उनसे मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !