Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर*नंदगंज थाना गेट के सामने किन्नरों ने अपनी मांग मनवाने के लिये...

*नंदगंज थाना गेट के सामने किन्नरों ने अपनी मांग मनवाने के लिये किया नग्न प्रदर्शन।*

नंदगंज थाना गेट के सामने किन्नरों ने अपनी मांग मनवाने के लिये किया नग्न प्रदर्शन।

नंदगज -:  स्थानीय बाजार के थाना गेट पर सोमवार को एक गुट के किन्नरों ने गाली-गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वाराणसी गाजीपुर मुख्य सड़क पर नग्न होकर ताली बजा बजा कर प्रदर्शन किया।

फ़ोटो -: नंदगंज थाना गेट पर पुलिस के सामने आपस में उलझते बिट्टू किन्नर तथा गंगा किन्नर।

जिसका विडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है‌। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार नंदगंज चोचकपुर रोड पर स्थित यूनियन बैंक की शाखा के समीप विगत शनिवार को दो किन्नर अपने आधिपत्य क्षेत्र को लेकर आपस में भीड़ गए और गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे।

जिसमें थाना क्षेत्र के रामपुर बन्तरा निवासी बिट्टू किन्नर ने थाने में तहरीर दिया है कि उसी गांव के रहने वाले गंगा किन्नर के साथ दो अन्य लोगो ने शनिवार को हमारे साथ गाली गलौज के साथ मारपीट किया है । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार को बिट्टू किन्नर की तहरीर पर गंगा किन्नर सहित तीन लोग उत्कर्ष व अजय (वाहन चालक) पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है । स्मरण रहें कि पूर्व थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के समय भी गुरु दया किन्नर तथा गंगा किन्नर के बीच कार्य करने के क्षेत्र को लेकर विवाद होने पर थाना परिसर में पूरे पूर्वांचल के करीब 250 किन्नर एकत्र होकर हो- हल्ला मचाया था।

उस समय गंगा किन्नर को एक सप्ताह के अंदर दया किन्नर को गुरु बनाने के बाद ही नंदगंज क्षेत्र में कार्य करने की सहमति बनी थी।  कुछ माह बाद दया किन्नर की मौत हो गयी। उनकी गद्दी को बिट्टू किन्नर संभाल रही हैं। इसी कार्य क्षेत्र को लेकर पुनः बिट्टू तथा गंगा किन्नर में गाली गलौज तथा मारपीट होने वजह बतायी जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !