Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी ने किया सामुदायिक व प्राथमिक...

जिलाधिकारी के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी ने किया सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण

जमानिया ( गाजीपुर ) नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र‚ बरुइन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरूईन का सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव द्वारा अवचक निरीक्षण किया वही अस्पताल में व्यवस्थाओं‚ डॉक्टरों की मौजूदगी‚ दवाओं का रख रखाओ सहित ओपीडी कक्ष‚ प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। साथ ही वहां रिकार्ड इत्यादि की जांच भी की।

वही जानकारी देते हुए बीडीओ द्वारा बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में बहुत सारी कमियां है उसको ठीक कराया जाना स्वास्थ्य केंद्र को सभी सुविधाए उपलब्ध कराए जाने को लेकर वरीय पदाधिकारी से बात की जाएगी। निरीक्षण में पीएचसी में करीब एक डॉक्टर सहित 7 लोग अनुपस्थित पाये गये है। जबकि सीएचसी बरूईन पर 3 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्टॉक रजिस्टर सहित स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं को देखा गया है। जो की सही थी। बता दे कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निरीक्षण किया गया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि माह में एक दिन अस्पतालों का निरीक्षण करना है। इसी क्रम में आज निरीक्षण किया गया है। उनसे सीएचसी पर टेली मेडिसिन‚ एक्स–रे मशीन‚ सीबीसी मशीन आदि के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह सब उन्होंने नहीं देखा है। अगली बार निरीक्षण में इसको देखा जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !