Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण शुरू टीकाकरण हेतु 20...

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण शुरू टीकाकरण हेतु 20 टीमों का हुआ गठन

जमानिया(गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का कार्यक्रम सघन इंद्रधनुष अभियान द्वितीय चरण सोमवार से शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत 20 गावो में टीकाकरण अभियान सुरु किया गया।

जानकारी के अनुसार
तहसील क्षेत्र में टीकाकरण मे छूटे पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाना है। इसके लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत 20 टीमो का गठन किया गया। जिसमें सुपरवाइजर आसिफ‚ एकलाक‚ सुभाष एवं डॉ अमित चौरसिया के दिशा निर्देश पर टीकाकरण किया गया। क्षेत्र के 20 गांव में जाकर डोर–टू–डोर टीकाकरण किया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि सघन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण आज से शुरू हुआ है। और बताया कि इस अभियान के तहत टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को जागरूक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण (हेड काउंट सर्वे) के अनुसार माइक्रोप्लान तैयार कराया गया है। अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती के कवरेज की एंट्री ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 टीम बनाई गई है। जो गांव में जा कर लगातार टीकाकरण का कार्य कर रहे है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !