जमानिया (गाजीपुर) तहसील के पास स्थित एक दुकान के पास लगे सोलर लाइट की बैटरी को रात्रि के समय चोरों द्वारा निशाना बनाया गया लेकिन जमानिया कोतवाली की सक्रियता की वजह से चोरी का प्रयास पुलिस की गश्त की वजह से विफल हो गया।
जानकारी के अनुसार तहसील के पास स्थित एक दुकान के पास लगे सोलर लाइट की बैटरी चोरी करने का प्रयास चोर द्वारा किया जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने के कारण लगातार रात्रि के समय स्थानीय लोगो और पुलिस प्रशासन का आवागमन रहता है। जिस कारण से चोरी की घटना को चोर अंजाम नही दे पाये। वही पुलिस की गश्त भी लगातार रात्रि को की जाती है और रात्रि के समय संदिग्ध लोगो को रोकने टोकने का पुलिस विभाग का कार्य रंग लाता दिखता है।

