Sunday, September 6, 2026
Homeक्राइमनाबालिग लड़की को बहाल फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में...

नाबालिग लड़की को बहाल फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक द्वारा एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर जनपद के नुरूद्दीनपूरा मोहल्ले का एक युवक ले गया है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 23 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर जनपद के नुरूद्दीनपुरा मोहल्ले का एक युवक भगा ले गया है।बालिका के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद थक हार बालिका के परिवार वालो ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर एक युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !