Saturday, September 5, 2026
Homeक्राइमनन्दगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे पर प्रेम प्रसंग में दोस्तो ने साजिश...

नन्दगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे पर प्रेम प्रसंग में दोस्तो ने साजिश रचकर की अपने 25 वर्षीय दोस्त कर दी हत्या।

नन्दगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे पर प्रेम प्रसंग में दोस्तो ने साजिश रचकर की अपने 25 वर्षीय दोस्त कर दी हत्या।

नन्दगंज (गाजीपुर) -: स्थानीय थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे पर सोमवार को दिनदहाड़े दोस्तों ने अपने दोस्त की अपने ही दोस्त की हत्या ।

फ़ोटो – घटना स्थल पर पहुँची पुलिस टीम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11 बज़े नन्दगंज थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे पर स्कार्पियो से आ रहे एक लड़की और दो युवकों में आपस मे कहासुनी के बाद स्कार्पियो चालक ने रॉड से मारकर साथ आ रहे युवक को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं पास ही खेत में काम कर रहे आसपास के लोगो ने घटना होते देख मौके पर पहुँचकर आरोपी युवक पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वही साथ आ रही लड़की मौके से फरार हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को स्कार्पियो सहित थाने ले आयी।

फ़ोटो -: घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस टीम ।

जहाँ गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान भांवरकोल थाना के तराव गांव निवासी मनीष यादव उम्र 25 पुत्र गुलाब यादव के रूप में की गयी वही बताया जा रहा है किमृतक युवक का प्रेम प्रसंग मोहम्मदाबाद थाना के एक गांव की लड़की से चल रहा था। इसी बीच उस लड़की का प्रेम सम्बन्ध करण्डा थाना के गोशन्देपुर निवासी राजेश यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव के साथ हो गया।

जिसमें मनीष यादव इन दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। तब राजेश यादव और उसकी प्रेमिका लड़की दोनों ने मिलकर मनीष को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसी प्लान के तहत सोमवार को दोनों ने मनीष यादव को बुलाया और वाराणसी से गाजीपुर आते समय मनीष यादव की हत्या कर दी।

पुलिस ने राजेश यादव को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त युवती से पिछले 6 माह से मुझसे सम्बंध था हम दोनों के बीच मनीष रोड़ा बनता था जिससे हम दोनों मिलकर रास्ते से हटाना चाहते थे ।

फिर हम दोनों ने मिलकर प्लान बनाकर मनीष यादव को वाराणसी बुलाया और अपने स्कार्पियो में बैठा कर गाजीपुर की तरफ जाने लगा वही नंदगज के धामूपुर के समीप मनीष ने गाड़ी को रूकवाया और कहा कि मुझे लघुशंका लगी है उसी दौरान मौका पाकर मैन गाड़ी में रखा लोहे के राड से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के चाचा राजेश यादव ने एक युवती सहित दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !