Saturday, September 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलगातार हो रहे मौसम में परिवर्तन के कारण बढ़ रही मरीजों की...

लगातार हो रहे मौसम में परिवर्तन के कारण बढ़ रही मरीजों की संख्या बीमार पड़ रहे लोग

जमानियां (गाजीपुर) लगातार हो रहे मौसम में परिवर्तन के साथ ही नगर क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बाद अचानक तापमान गिरने से लोग बीमारी के शिकार होने लगे है।

वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पर वायरल फीवर व डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक ने धूप व गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मौसम में परिवर्तन और बारिश की वजह से पारा में कुछ गिरावट कम होने के कारण न्यूनतम तापमान 21 व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा है। लेकिन इसके बाद उमस बढ़ने से दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। बच्चों से लेकर बड़ों और बूढ़ों तक सभी इस मौसम में बीमारी से परेशान नजर आरहे है। घर से बाहर निकले हुए लोगों को सत्तू का शर्बत, नीबू, पानी और बेल के शर्बत का सहारा लेना पड़ जा रहा था। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ. रवि रंजन ने बताया कि मौसम के बदलने और तापमान में आने वाले बदलाव के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। रविवार को मुख्य मंत्री आरोग्य मेला में 65 मरीज इलाज के लिए आए। लेकिन ज्यादातर वायरल फीवर और डायरिया से परेशान मरीज रहे। केंद्र पर जितने भी मरीज आए सभी को दवा देकर इलाज किया गया । और सत्तू का शर्बत नींबू और गरम पानी पीने की सलाह दी गई।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !