Saturday, September 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पर जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पर जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

जमानिया ( गाजीपुर ) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें 65 पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। जबकि क्षेत्र के अभईपुर गांव में स्थित पीएचसी में डॉक्टर के अभाव में एक भी मरीज नहीं देखा गया। वही इसी कड़ी में

सुबह दस बजे से इन केंद्रों पर मरीजों के आने का क्रम सुचारू शुरू हो गया है। अधिकतर मरीज डायरिया‚ पेट दर्द‚ उल्टी‚ दस्त से संबंधित मरीज रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां के प्रभारी डॉ रवि रंजन सुबह करीब 9:30 बजे अपने कार्यालय में बैठ गये और फार्मासिस्ट सुनिल भाष्कार‚ मोहित कुमार और महेंद्र सिंह ने दवा वितरण की कमान संभाल रखी थी। एक एक कर मरीजों का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज डायरिया‚ पेट दर्द‚ उल्टी‚ दस्त आदि से संबंधित मरीज अधिक आए। दोपहर करीब 2 बजे तक मरीजों को देखा गया। जिनको उचित परामर्श और दवा का वितरण किया गया। वही अभईपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण एक भी मरीज नहीं देखा गया। मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र से मायूस वापस लौटना पडा। अस्पताल के परिसर में पानी लगा हुआ था और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अस्पताल खोल कर उपचार करने बैठा था।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !