जमानियां। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अब गांवों में शिक्षा चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में शीक्षा का प्रचार प्रसार कर रहें है। और शिक्षा चौपाल में अफसर अभिभावकों, ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझा रहें है।

साथ ही अफसर ग्रामीणों को अपने सरकारी विद्यालयों की सुविधाएं, छात्रों की स्कूलों मे नियमित रूप से भेज कर उनकी उपस्थिति शतप्रतिशत एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगे। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शाहपुर लठिया के प्राथमिक विद्यालय हमीदपुर शिव मंदिर के प्रांगण में ग्राम प्रधान राम आशीष की उपस्थित में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा चौपाल में सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम निपुण भारत मिशन, डी, बी,टी, आपरेशन कायाकल्प इत्यादि विषय में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमारी गौतम ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। और हमीदपुर शिव मंदिर और प्रा, विद्यालय शाहपुर लठिया के पांच पांच बच्चों खुशबू, रितेश कुमार, हार्दिक कुमार, अंकित कुमार, कुमारी सरस्वती, कुमारी खुशी आदि बच्चों को सम्मानित किया गया। अशोक कुमार गौतम ने बताया की परिषदीय स्कूल अंग्रेजी माध्यम से भी संचालित हो रहे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभिभावकों में सरकारी स्कूलों का विश्वास जितने के लिए ठोस कदम उठाएं जा रहे हैं। यह सब जनमानस तक पहुंचने के लिए सरकारी व शिक्षा विभाग ने गांवों में शिक्षा चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। एक से दो घंटे तक के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। और प्रत्येक माह में एक शिक्षा चौपाल लगाई जायेगी। इस दौरान चौपाल में सरकार की सारी योजनाएं व स्कूलों के सुविधाओं के बारे में अभिभावकों, ग्रामीणों को बताया जाएगा।

