जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ले में कांग्रेस नेत्री के साथ हुए तेजाब कांड कि सूचना जैसे ही कांग्रेस के पदाधिकारियों को मिली तो एक एक कर नेता उनके घर देर रात पहुंचे और उनके साथ हुई घटना की जानकारी ली।

इसी कड़ी मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अहमद शमशाद उनके घर पहुंचे और जानकारी प्राप्त की और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ हर कदम पर खड़ी है और कदम से कदम मिलाकर चलने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कि टिकट पर नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही है।
उनके ऊपर हमला कांग्रेस पार्टी पर हमले से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि गायत्री महिला है और उसे अकेली या अबला समझने का कोई भूल न करे। उन्होंने कहा कि इसकी न्यायिक जांच होना चाहिए। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने स्वागत समारोह में कहा था कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी सदस्य के साथ यदि कोई अन्याय होगा तो उसके साथ पार्टी दमदारी से खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के नेता जावेद खान‚ मक्खन वर्मा‚ तस्सवर खान‚ कमला यादव आदि उपस्थित रहे।

