Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या मामले में युवती के परिज ने कोतवाली...

गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या मामले में युवती के परिज ने कोतवाली में छ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

ज़मानिया गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या मामले में युवती के परिजन ने कोतवाली में छ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज।

जमानियां- धरम्मरपुर पक्का गंगा सेतु से सोमवार की सुबह कूदी युवती (25) की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को कोतवाली में छ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती कि विधवा माता गुड़िया देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री अर्चना कुमारी की शादी तय थी। मृतका की छोटी बहन गांव के ही एक लडके के साथ शादी के लिए रखा गहना लेकर भाग गई। जिस पर मृतका अर्चना ने लड़के के घर जा कर अपने गहनों के बारे में पूछताछ की तो लड़के के परिवार के लोग भडक गये और अर्चना को मारने पीटने लगे। आस पास के लोगों ने बचाव किया गया और मृतका को बचाया गया। जिसके बाद से ही महिला डिप्रेशन में चली गई और अगले दिन सुबह हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम कराया और माता कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतिका की माता गुड़िया देवी कि तहरीर पर गांव के ही नरायन राम‚ गीता देवी‚ गुलशन कुमार‚ मंजू देवी‚ रीमा कुमारी‚ मीरू कुमारी के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने मानसिक प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या की है अभी जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !