जमानिया। जमानिया नगरपालिका के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने ग्राम न्यायालय, मुंसफ न्यायालय आदि स्थापित करने की मांग की है।

जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहसील जमानियां में ग्राम न्यायालय के भवन का निमार्ण कार्य पूर्ण हो चुका है, परन्तु अब तक ग्राम न्यायालय संचालन की व्यवस्था प्रशासनिक तौर अभी तक शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहसील जमानियां सबसे पुरानी तहसील होने के बावजूद भी आज तक तहसील जमानियां में मुन्सफ न्यायालय की स्थापना नही हो सकी है। मुन्सफ न्यायालय की स्थापना जनहित में जल्द से जल्द कराया जाये। ताकि वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को परेशानी न हो। बताया कि ग्राम न्यायालय जमानियां से सम्बन्धित पत्रावलियों को अविलम्ब जिला मुख्यालय से तहसील जमानियां भेजवाने का आग्रह किया ताकि न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके एवं वादकारियों को सुगम सुलभ एवं सस्ता न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता लंबे समय से मुंसिफ एवम ग्राम न्यायालय, की मांग करते आ रहे हैं। जिस पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जयसवाल ने आश्वासन दिया कि जल्दी पत्रक पर विचार करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

