Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमकोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से दो नाबालिग लापता मुकदमा...

कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से दो नाबालिग लापता मुकदमा दर्ज

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से दो नाबालिग लापता है। जिसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली ने दी। पुलिस अपहरण का मामला शुक्रवार को दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तों कि गिरफ्तारी में जुट गई है।

 


जानकारी के अनुसार ताजपुर मांझा गांव से 19 कि सुबह करीब 8 बजे और सब्बलपुर गांव से 20 तारीख की सुबह एक नाबालिग लापता है। दोनों ही नाबालिग सुबह घर से निकली  लेकिन वापस घर नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जब सफलता नहीं मिली तो थक हार कर कोतवाली में  तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि दो अलग गांव ताजपुर मांझा और सब्बलपुर से एक–एक नाबालिग लापता हो गई है। जिसको खोजने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों कि तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अपहरणकर्ता कि गिरफ्तारी कर ली जाएगी और नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !