Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर में अनन्या सेवा ट्रस्ट के द्वारा ग़रीब और असहाय कैंसर पीड़ितों...

गाज़ीपुर में अनन्या सेवा ट्रस्ट के द्वारा ग़रीब और असहाय कैंसर पीड़ितों के ईलाज में करेगा सहायता।

गाज़ीपुर में अनन्या सेवा ट्रस्ट के द्वारा ग़रीब और असहाय कैंसर पीड़ितों के ईलाज में करेगा सहायता।

गाजीपुर –  स्थानीय नगर स्थित अष्टभुजी कॉलोनी के प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को अनन्या सेवा ट्रस्ट के बैनर तले एक आम सभा की प्रथम बैठक किया गया । जिसमे उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया गया बैठक में जनहित के कुछ जटिल समस्याओं पर गहनता से विचार – विमर्श किया गया और आगे इस पर एक टीम बनाकर कार्य करने पर बल चर्चा की गई।

प्रमुख समस्याओं में अगर किसी के नजर या जानकारी में असाध्य रोगी जैसे कैंसर से पीड़ित हो या कोई ऐसा गरीब अच्छम इंसान जिसकी किसी तरह की समस्या से इलाज न हो पा रहा हो तो उसका नाम पता सहित मोबाइल नंबर इस ग्रुप में शेयर करे‌ साथ ही इस मोबाइल नंबर पे भी सूचित करें 9454569191, 7071209191

इस कार्यक्रम में दुसरी समस्या पे विचार में हुआ कि एक ऐसा ग्रुप बने जिसमें केवल वहीं सदस्य रहेगे जो 100 रुपये की सदस्यता लेकर मेम्बर बनेंगे। और दुसरो को जानकारी देकर इसमें जोड़ेंगे। 100 रुपये में एक महिने की सदस्यता रहेगी। एक महिने के अंदर अगर किसी सदस्य के साथ कोई (ईश्वर न करे किसी तरह की कोई शिकायत किसी के साथ हो) ट्रेजडी/ हादसे का शिकार होने पर ये इक्ट्ठा किया गया धन एक मीटिंग के माध्यम से उस पीड़ित की सहायता किया जाएगा।

तीसरी समस्या पे विचार किया गया कि जनपद के मेड़िकल कालेज में शासन द्वारा 50 या 100 बेड का कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था कराया जाए।

चौथा विचार-विमर्श किया गया की जो भी सक्रिय सदस्य हैं अपने आप पास इन सभी तरह की समस्यायों को लोगों के जानकारी में दे और आप कहीं व्यस्त रहे फोन के माऐसे या ग्रुप के जरिए पीड़ित असाध्य मरिजो की जानकारी प्रमुख रुप से लिया करिए। और ग्रुप मेम्बर को अवगत कराते रहे।

पांचवां और जटिल मुद्दा रहा अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित चैरिटेबल हास्पिटल निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया कि जमीन जल्द ही शासन द्वारा अधिग्रहण को लेकर जनपद और शासन तक भागदौड़ कर उपलब्ध करा लिया जाए। छठा मामला रहा की जनपद में एक कैंसर को लेकर एक जागरूक अभियान व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बड़े स्तर का सेमिनार कराया जाएगा। जिसका फाइनल दुसरी मीटिंग मे किया जाएगा।

जिस दौरान जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष राय, शशिकांत सिंह, जितेंद्र यादव पत्रकार, शशिकांत पांडेय गुड्डू, मनोज कुमार गुप्ता, अजीत यादव, विनय कुमार गुप्ता, दीपक राय स्वास्थ्य कर्मचारी, धर्मराज, विशाल कुमार चौधरी विक्की, अभिषेक कुमार सिंह पत्रकार व अभिनेंद्र राय रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !