नन्दगंज के धरवां चट्टी से सौरम जाने वाली सड़क हुई बदहाल, लोगों को आवागमन करने में हो रही है काफ़ी परेशानी।
नंदगंज– धरवां चट्टी से सौरम जाने वाली सड़क हाल ही में हुई बारिश के बाद झील में तब्दील हो गई है।धरवां चट्टी से तकरीबन 100 मीटर आगे की सड़क पानी में डूब जाने के कारण नरकीय स्थिति पैदा हो गई है।

इससे लोगों को पैदल व साइकिल से गुजरना भी अब मुश्किल हो गया है। पानी का कोई निकास नहीं होने से सौरम तक जाने वाली इस सड़क से आवागमन करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से ग्रामीणांचल के छात्र-छात्राएं नंदगंज पढ़ने हेतु आते जाते हैं।
परंतु सड़क की दयनीय दुर्दशा से उनका आना-जाना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में ऐसा हाल है, तो भारी बारिश के बाद क्या होगा। सड़क के एक तरफ मिट्टी भराई के कारण स्थिति और भी विकट हो गयी है। पूरी सड़क पर पानी लगा हुआ है। ग्रामीणों ने धरवां चट्टी से सौरम जाने वाली सड़क की दुर्दशा की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है।

