Wednesday, July 15, 2026
Homeक्राइममारपीट में दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

मारपीट में दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लहुआर गांव में एक युवक को गांव के कुछ लोगों ने जम कर पीट कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए।जानकारी के अनुसार लिखित
तहरीर के अनुसार नूरपुर गांव निवासी बलिराम का पोता राजन बीते 24 तारीख को घर से लहुवार गांव की तरफ जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में राम बाबा स्थान के पास दो लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पोते को अपने साथियों के साथ मिलकर नूरपुर गांव के पास सड़क पर मारपीट की और फिर लहुवार चट्टी पर उसे जमकर पीट कर उसका पैर तोड़ दिया गया। जिसके बाद घायल कर सड़क पर छोड़ कर भाग गये। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बलिराम के तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !