Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनहर टूटने से धान की फसल हुई जलमग्न किसान परेशान

नहर टूटने से धान की फसल हुई जलमग्न किसान परेशान

जमानियाँ / गाजीपुर- क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के पास शुक्रवार की रात गहमर रजवाहा के टूट जाने के कारण सैकड़ो एकड़ धान का फसल जलमग्न हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने नहर को बन्द कर नहर बांधने का कार्य शुरू कर दिया।

जमानिया स्टेशन नहर में गिरी चार पहिया वाहन

जानकारी के अनुसार किसानों की मांग के अनुरूप पूरी क्षमता से चल रही गहमर रजवाहा की पटरी अचानक रात टूट गई जिससे रोपित सैकड़ो एकड़ धान की फसल डूब गई। जिससे फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया।वही सिंचाई विभाग के एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गहमर रजवाहा टूटने की सूचना मिली थी।

जिस पर विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और तत्काल रजवाहा के पटरी की मरम्मत कर दी गई है। और यह भी बताया कि पटरी को और भी मजबूत करने के लिए कल कार्य किया जायेगा। मरम्मत के दौरान नहर करीब 2 से 3 घंटे बंद रही। जिसके बाद नहर को किसानों की मांग को लेकर पुनः चालू कर लिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !