Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ संपन्न हुआ

मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ संपन्न हुआ

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र में मुहर्रम का त्यौहार सौहार्द व शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आकर्षक और बड़े स्तर पर ताजिया जुलूस निकाला।

स्थानीय स्टेशन बाजार के गांधी चौक में ताजिया अखाड़ा कमेटी से जुड़े युवाओं ने तलवार, लाठी व भाला से कई हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन किया, वही कस्बा बाजार में कर्बला में महान शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस और ताजिया परंपरागत अकीदत के साथ निकाले गए। अखाड़ा जुलूस में शामिल युवक मातमी धुन के बीच हैरत अंगेज करतब दिखा रहे थे। अकीदतमंदों का मुहर्रम हजरत मुहम्मद के कौल (वाणी) और अमल (कर्म) से पवित्र हो उठा।
मुहर्रम को लेकर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी, सीओ विधि भूषण मौर्य व कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह लगातार चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !