Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइम36 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त आरोपित गिरफ्तार

36 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त आरोपित गिरफ्तार

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पांडे मोड़ के पास शनिवार की रात करीब 9:30 पुलिस ने शराब तस्करों को स्कार्पियो वाहन से 36 पेटी देशी शराब ले जाते हुए अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक पाण्डेय मोड के पास त्योहार एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि देशी शराब ब्लू लाइम की खेप ले कर बिहार नंबर की लगी एक स्कॉर्पियो से अभियुक्त निकला है। जिस पर पुलिस चेकिंग और चुस्त कर दी। वाहन के आते ही पुलिस ने रूकने का इशारा किया और अभियुक्त को मय शराब कोतवाली ले आई। उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त वेदपुरवा गांव थाना कोतवाली गाजीपुर निवासी गोलू उर्फ सम्यक तिवारी है। जो शराब की खेप लेकर बेचने के लिए जा रहा था। उसके पास से 36 पेटी देशी शराब ब्लू लाईम और एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया है। जिसे पुछताछ के पार न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मेरे अलावा का० शिव शंकर यादव‚ का० आदर्श यादव मौजूद रहे।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !