Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाआटो और मोटरसाइकिल के बीज भिडंत दो गंभीर रूप से घायल

आटो और मोटरसाइकिल के बीज भिडंत दो गंभीर रूप से घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम करीब 5 बजे स्टेशन की ओर जा रही आटो और मोटरसाइकिल के बीज भिडंत हो गई। जिसमे दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवको को रेफर कर दिया गया।

 


जानकारी के अनुसार जमानिया कस्बा से स्टेशन की ओर जा रही ऑटो को मोटरसाइकिल ओवरटेक कर रहा थे, इसी बीच हेतिमपुर गांव के पास अचानक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गए और सड़क पर गिर गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया । इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट सुनील कुमार ने बताया कि ताजपुर गांव निवासी रोहित सिंह (30) एवं राहुल सिंह (25) के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिस कारण से उसे रेफर किया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !