प्रदेश में साढ़े सात लाख युवाओं को युवाओं को रोजगार प्रदान करने की योजनाओं का होगा शुभारम्भ।
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री और इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम साढ़े सात लाख युवाओं को नौकरी इसके लिए हमारे उद्यमियों को आगे आना होगा। सीएम ने अगले तीन में देश का पहला यूनिटी मॉल के अवध शिल्पग्राम में शुरू निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि के बाद वाराणसी और आगरा भी यूनिटी मॉल बनाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए।
योगी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए बैंकों की ओर से 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 3 लाख 41 हजार एमएसएमई उद्यमियों को एक साथ ऋण वितरित किया जा रहा है।
यह सेक्टर कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाला क्षेत्र है। एमएसएमई उद्यमियों ने इस सेक्टर में नई जान फूंककर यूपी को नई पहचान प्रदान की है।

