Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

ट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अप डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में युवक के चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से 35 वर्षीय युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार अप डीएमयू ट्रेन पर चढ़ने के दौरान शाहबगंज निवासी नदीम (35) पुत्र मनीब का पैर फिसल गया जिससे वह ट्रेन के पॉवदान के नीचे चला गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने कड़ी मसक्कत करके बाहर निकाला। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अब्दुल हसन ने 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक चिकित्सा कर चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !