ताडीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र ताडीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर आज बुधवार को ताडीघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में क्षेत्र के कई गावों के सैकड़ों ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक करते हुए सांकेतिक धरना भी दिया गया।
जिसमें इस स्टेशन को दोबारा शुरू करने की मांग लोगों ने पुरजोर तरीके से किया। बैठक के दौरान लोगों ने चेताया कि क्षेत्रीय लोगों की उपेक्षा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। उनकी मागों को रेलवे हल्के में न ले परेशानियों को देखते हुए अविलंब इस स्टेशन को चालू किया जाय अन्यथा ग्रामीण नवनिर्मित सोनवल स्थित स्टेशन पर धरनाप्रदर्शन के साथ ही रेल चक्का जाम को मजबूर होगें
जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे की होगी । धरना में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए सुखबीर सिंह ने कहा कि रेलवे ने जिस तरह से इस स्टेशन को बंद कर दिया है,उससे एक तरफ जहां यात्रियों को ट्रेन पकडने के लिए सात किमी दूर सोनवल जाना पड रहा है,वहीं दूसरी ओर स्टेशन के बंद होने से दर्जनों दुकानदारों,टैंम्पो संचालकों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ चुकी है।
कहा कि रेलवे का यह तानाशाही पूर्व रवैया किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं योगी हर्ष सिंह ने कहा कि रेलवे को ताडीघाट स्टेशन हर हाल में दोबारा चालू करना होगा,इसके लिए ग्रामीण बडे जनांदोलन को तैयार है। कहा कि अगर जरूरत पडी तो रेल गाड़ियों के पहिए को भी जाम करने का का ग्रामीण करेगें।स्टेशन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
अंत में सांकेतिक धरनारत ग्रामीणों ने ताडीघाट, स्टेशन, से हाईवे होते हुए क ई गावों में पैदल मार्च कर लोगों से सहयोग मांगते हुए स्टेशन के चालू होने तक इस आंदोलन को मजबूती देने की अपील किया। मालूम हो कि बीते फरवरी महीने में ताडीघाट जाने वाली लाइन को उखाड कर सिटी की तरफ जाने वाली लाइन में जोडने के बाद इस 141 साल पुराने स्टेशन को बंद कर दिया गया था।
तभी से ग्रामीण इसे दोबारा चालू करने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे थे। इस अवसर पर प्रेम शंकर सिंह,बबलू यादव, राहुल सिंह, संतोष, रिंकू मुन्ना, गोकर्ण , धनंजय अनंत सिंह ,उपकार , मनोज सिंह संतोष, हरिहर सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

