केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कोटा ग्लोबल स्कूल की सराहना की।
नन्दगंज- कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी की वाइस प्रिंसिपल पुनीता सिंह ‘खुशबू’ रविवार को लखनऊ में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने मंत्री जी को अपने स्कूल के सफलता की कुंजी एजुकेशन न्यूज नामक मैगजीन भेंट की। केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम फीस में कोटा व दिल्ली जैसी एजुकेशन देना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंनें आश्वासन दिया कि मैं बहुत जल्द आपके स्कूल में आऊँगा और बच्चों से मिलकर उनका उत्साह भी बढ़ाऊँगा।
पुनीता सिंह ने मंत्री जी को बताया कि कोटा ग्लोबल स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी सिखाया जाता है।आज गाज़ीपुर के कोने कोने से बच्चे पढ़ने आ रहे है। एक वर्ष में हमारी सफलता का राज अभिभावक, बच्चें और टाप फैक्लटी के बीच अनोखा रिश्ता परिवार जैसा है।

