Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में...

10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या

कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या, कनाडा में बैठकर भारत में देश विरोधी गतिविधियों को दे रहा था अंजाम ।

देश/ विदेश-खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की सोमवार को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निज्जर कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख था खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मुखिया भी था। वह कनाडा में रहकर लंबे समय से पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट चला रहा था।

फ़ोटो – हरदीप सिंह निज्जर की फाईल फ़ोटो

निज्जर को कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिंह गुरुद्वारे के नजदीक बाइक सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून कर फरार हो गए। भारत सरकार ने बीते दिनों उसको आतंकी घोषित किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) खालिस्तानी आतंकी निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। निज्जर पर पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या करने का आरोप था।

खबरों के अनुसार, हरदीप निज्जर को कनाडा के Surrey में गोली मारी गई। इसके बाद उसकी मौत हुई है। निज्जर के दो सहयोगियों को फिलीपींस और मलेशिया से कुछ महीनों पहले गिरफ्तार किया गया था। निज्जर भारत में एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश बना रहा था। वह कई गतिविधियों में शामिल रहा है।

भारत सरकार ने घोषित किया था आतंकी – विदेशों में निज्जर ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को लॉजिस्टिक और पैसा मुहैया करवाना शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित किया था। खालिस्तानी आतंकी निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।

 

 

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !