IIT-JEE Advanced 2023 :परीक्षा में नगदीलपुर रोशन उपाध्याय को मिला 229 वां रैंक प्राप्त कर बढ़ाया गाज़ीपुर का मान।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के नगदीलपुर निवासी रोशन उपाध्याय पुत्र बृजबिहारी उपाध्याय ने पहले ही प्रयास में १८ जून को आइआइटी जेईई एडवांस 2023 का परिणाम में देशभर में 229 वां रैंक लाकर गाज़ीपुर का मान बढ़ाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन ने कैंब्रिज स्कूल इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने स्वयं से तैयारी शुरु की और पहले ही प्रयास में यह परिणाम प्राप्त किया और सेल्फ-स्टडी द्वारा रिजल्ट १८ जून आइआइटी जेईई एडवांस 2023 के परिणाम स्वरूप देशभर में 229 वां रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता गुरुजनों के साथ-साथ जिले वासियों का भी मान बढ़ाया है।
वह अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे रोशन ने यह सफलता सेल्फ-स्टडी से हासिल की है रोशन के पिता बृज बिहारी उपाध्याय बिहार सशस्त्र पुलिस सेवा में हैं और मां डिंपल उपाध्याय गृहिणी हैं. बड़े पिता श्री रामश्रय उपाध्याय प्रेरणा श्रोत रहे और उनके समय प्रबंधन से सिख लेते हुए रोशन ने बिना किसी कोचिंग संस्था का मदद लेते हुए यह सफलता प्राप्त किया।
इनके इस सफलता से अन्य तैयारी करने वाले छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। और बड़े भाई भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. पिता बृजबिहारी उपाध्याय ने बताया कि उनके लिए बेटे की यह सफलता किसी सपने के सच होने जैसा है वही इंटरनेट का सदुपयोग कर बड़ी सफलता प्राप्त की है रोशन ने इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद यह कहा कि वह स्वयं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे।
इसके लिए उन्होंने इंटरनेट कनेक्शन लगवाया जिसके माध्यम से वह लैपटॉप पर अपनी पूरी पढ़ाई स्वयं ही करते हैं। इनकी इस सफलता पर पड़ोसियों और जानने वालों ने भी दी बधाई सूर्यप्रकाश उपाध्याय ,चंद्रप्रकाश ,चाचा अजय ,विजय, पंडित सुनील उपाध्याय , मनु उपाध्याय ,मनीष दुबे,साधना ,मोहम्मद इमरान, समेत तमाम लोगों ने जिले के इस लाल की सफलता को अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

