Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत हुई मरीजों की जांच, दी गई दवाएं

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत हुई मरीजों की जांच, दी गई दवाएं

जमानियां। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ वहा 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें नगर कस्बा से 20 और 40 ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज पहुंचे। बताया जा रहा है की रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया,

जिसमें 20 नगर कस्बा से और 40 ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचकर अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के बाद दवा देकर उपचार किया गया। वही रविवार को केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. रवि रंजन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस बाबत चिकित्सक प्रभारी डा, रवि रंजन ने बताया कि मेले में लोगों की सेहत की जांच की गई। जिसमें भीषण गर्मी के कारण लू लगने और उल्टी, बुखार से पीड़ित 60 मरीजों की जांच के बाद दवा देकर इलाज किया गया। जिसमें मरीजों व अभिभावकों के साथ आए बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित कीया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में परिवार नियोजन के बारे में जानकारी व सलाह दी गई तथा परिवार नियोजन के साधनों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर कमला यादव, महेंद्र सिंह, मोहित कुमार, सुनील भास्कर, सुबास गुप्ता आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !