Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनारी सशक्तिकरण मिशन के तहत महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायघाट स्थित पंचायत भवन पर रविवार को महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चियों एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन तथा सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1090 विमन पावर हेल्प लाइन,1930 साइबर अपराध हेल्प लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन व महिलाओं को स्वालम्बन के लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बेंकिंग कॉरस्पॉन्टेन्डेंट सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

 

उक्त मौके पर नारी शक्ति मिशन को सफल बनाते हुए कंपनी कमांडर परमानंद दुबे, सहायक कंपनी कमांडर अखिलेश सिंह, प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, एवं हेड कांस्टेबल मान सिंह, महिला आरक्षी प्रिया सिंह, एवं बिंदु उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !