Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया भगीरथपुर में एमएस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी का विधायक जंगीपुर...

ज़मानिया भगीरथपुर में एमएस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी का विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया शुभारम्भ।

ज़मानिया भगीरथपुर में एमएस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी का विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया शुभारम्भ।

ज़मानिया / गाज़ीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित वजीराबाद भगीरथपुर में एमएस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन वर्तमान विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया।

फ़ोटो- ज़मानिया भगीरथपुर में एमएस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारम्भ करते वर्तमान विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ।

कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी का शुभारम्भ डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिस दौरान उन्होंने कहाँ की आज इस आधुनिक भारत में शिक्षा के क्षेत्र व्यापक विस्तार हो रहा है और वही हमारा समाज भी आधुनिक युग की ओर अग्रसर हो रहा हैं।

लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी विकास नहीं हो पाया है इससे आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पीछे है। लेकिन वही आज मुझे भगीरथपुर में एमएस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी देखकर यह दिखाई दे रहा है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इस आधुनिक युग में पीछे नहीं रह पायेंगे ।

वही संस्थ संचालक मनोज यादव द्वारा वर्तमान विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव को माँ सरस्वती के चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिस दौरान ग्राम प्रधान भगीरथपुर राकेश यादव, पूर्व प्रधान बल्ली बिंद, आलोक यादव पप्पू ,सत्य प्रकाश यादव ,शशिकांत यादव ,मोहन सिंह यादव भूतपूर्व सैनिक ,राजेश यादव मास्टर साहब, किशन देव यादव ,सुमित राय ,यशवंत सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !