Homeक्षेत्रीय खबरआगामी त्योहार को लेकर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, शांति...

आगामी त्योहार को लेकर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्ता बनाए रखने की अपील

जमानिया /स्थानीय कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई ,बता दे की आगामी त्योहारो को लेकर जमानिया कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई,कोतवाली प्रभारी सहित नगर व क्षेत्र के सामाजिक सम्भ्रांत नागरिक की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई।

वही कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले आगामी त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनजर, पुलिस विभाग को दोनों त्योहार शांति पूर्वक संपन्न कराना हमारा और सभी क्षेत्रवासियों का कर्तव्य है। सुरक्षा की दृष्टि से किसी कारण उस समय कोई विवाद उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। लेकिन फिर भी कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो उसके एवज में कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी समुदाय के सामाजिक लोग उपस्थित है। जिन्होंने अपना अपना पक्ष रखते हुए त्योहार शांति और सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने की अपील की ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments