Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर यार्ड के रिमाडलिंग कार्य को लेकर 22 से 26 जून तक...

गाज़ीपुर यार्ड के रिमाडलिंग कार्य को लेकर 22 से 26 जून तक रेल परिचालन  बन्द होने कारण नंदगंज रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।

गाज़ीपुर यार्ड के रिमाडलिंग कार्य को लेकर 22 से 26 जून तक रेल परिचालन  बन्द होने कारण नंदगंज रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।

नंदगंज- वाराणसी मंडल के औडिहार रेलवे स्टेशन के यार्ड के रिमाडलिंग कार्य को लेकर 22 से 26 जून अर्थात पाँच दिनों तक इस रेलखण्ड पर रेल गाड़ियों का आवागमन पूर्णतया बन्द होने से नंदगंज रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है।फोटो-नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर रहेगा पाँच दिन सन्नाटा।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर औड़िहार के बीच चलने वाली सभी पैसेन्जर ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। चूँकि कोरोना काल के बाद नंदगंज रेलवे स्टेशन पर केवल पैसेन्जर ट्रेन ही रुकती है। वह भी बन्द हो जाने से अब नंदगंज स्टेशन पर पाँच दिन तक पूर्णतया सन्नाटा रहेगा।

क्षेत्र के लोगों को सभी ट्रेने बन्द होने की जानकारी नहीं होने से ट्रेन के समय आते है तो मालूम होता है कि ट्रेन निरस्त है। फिर मजबूरन वापस लौटना पड़ता है। नंदगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के निरस्त होने की एट गाड़ी को छोड़कर कोई सूचना भी नहीं लगी है। लोगों का कहना है कि किसी एक्सप्रेस गाड़ियों के यहाँ नहीं रुकने से वैसे भी रिमाडलिंग करके बना नंदगंज स्टेशन सुबह के बाद सुना सुना ही रहता है।

यदि यहाँ पर रेलवे मालगोदाम नहीं बना होता तो शाम के बाद यहाँ कोई भूलकर भी नहीं जाता। इस समय सुबह स्टेशन पर टहलने वाले लोग दिखाई दे रहे है। वहीं आये हुए मुसाफिरों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी भी दे रहे है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !