जमानियां/तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर आमजन की परेशानियों को किस तरह से बया करे नगर क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती जैसी समस्या से ग्रामीणों और अन्य नगरवासियों को बहुत ही परेशान होना पड़ रहा है ।

वही माननीय मुख्यमंत्री जी का एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में विद्युत कटौती न करने का स्पष्ट निर्देश है, लेकिन बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के ऊपर इस निर्देश का कोई असर नहीं दिख रहा है और तो और इस भीषण गर्मी के समय जमानियां के कई क्षेत्र में लगभग बहुत सारे गांव के ग्रामीणों को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक बिना बिजली के उमस भरी जिंदगी बितानी पड़ती है । लेकिन इन सब समस्याओं से बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कुछ लेना देना नहीं है वह तो अपनि आराम की जिंदगी जी रहे हैं।वही बिजली कटौती के एवज में अधिकारियों से सूचना प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि कि तेज हवा के चलते बिजली नहीं मिल रही है। हकीकत यह है के पूर्वांचल क्षेत्र में गर्मी के महीने में लगभग 3 महीने दोपहर को गर्म और तेज हवाएं चलती हैं इसके बाद मानसून का समय आता है और बारिश होने लगती है तो क्या इन सात से आठ महीनों तक ग्रामीण क्षेत्र की जनता बिना बिजली के रहेगी, अपनी लाइन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त न करना और हवाओं के ऊपर इसका ठीकरा फोड़ना और कहां की यह उचित है।

